20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / Lockdown के बीच RPF ने पेश की मिसाल, 500 लोगों को रोज खाना बनाकर खिलाएंगे कर्मचारी

Lockdown के बीच RPF ने पेश की मिसाल, 500 लोगों को रोज खाना बनाकर खिलाएंगे कर्मचारी

Highlights: -आरपीएफ कर्मचारियों ने पांच सौ लोगों को भोजन बांटा -खाने में पुलाव, दही और पानी दिया गया -खाना खिलाते समय सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Mar 2020, 4:17 PM IST

screenshot_from_2020-03-31_16-12-56.jpg

गाजियाबाद। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच जनपद में रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की। आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा स्टेशन के आसपास रहने वाले गरीब व भूखे लोगों को भोजन कराया। दरअसल, स्टेशन के आसपास भारी संख्या में गरीब लोग रहते हैं। लॉकडाउन के चलते इनके पास अब खाने तक का राशन नहीं है।

यह भी पढ़ें : निजी अस्पताल में कोरोना के उपचार की तैयारी, जरुरत पड़ने डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का भी इस्तेमाल करेगी सरकार

इस बाबत कदम उठाते हुए आरपीएफ कर्मचारियों ने पांच सौ लोगों को भोजन बांटा। खाने में पुलाव, दही और पानी दिया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को खाना खिलाते हुए सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन किया गया। वहीं आरपीएफ का कहना है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक इन लोगों को रोजाना भोजन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन मरकज: बॉर्डर पर पुलिस को चकमा देकर बागपत पहुंचे तीन जमाती

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सबसे ज्यादा संख्या में गरीब और बेसहारा लोग रेलवे स्टेशन के आसपास ही नजर आते हैं। अब लॉकडाउन होने के बाद से इन सभी को खाने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए अब आरपीएफ कर्मचारी द्वारा खुद खाना बनाकर ऐसे लोगों का पेट भरने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते आज करीब 500 से ज्यादा लोगों को चावल की तैहरी बनाकर उन्हें दही और पानी के साथ उपलब्ध कराई गई। जब तक लॉकडाउन जारी रहेगा, तब तक लगातार ऐसे भूखे लोगों को आरपीएफ भोजन कराएगी।