23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / Ghaziabad: एसपी क्राइम का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, परिचितों को दिया यह मैसेज

Ghaziabad: एसपी क्राइम का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, परिचितों को दिया यह मैसेज

Highlights गाजियाबाद में कार्यरत हैं एसपी क्राइम प्रशांत कुमार फेसबुक आकउंट बनाकर ठगी का किया गया प्रयास सपा नेता का भी फेसबुक अकाउंट किया चुका है हैक  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Apr 2020, 10:08 AM IST

photo_2020-04-28_09-59-15.jpg

गाजियाबाद। लॉकडाउन के चलते गाजियाबाद में क्राइम लगभग जीरो हो गया है। ऐसे में गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्राइम को कंट्रोल करने वाले एसपी क्राइम के फेसबुक अकाउंट पर ठगों ने हमला किया गया है। जैसे ही इसकी जानकारी एसपी क्राइम को मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से फेसबुक पर ही अपना मैसेज छोड़ा। उन्होंने अपने दोस्तों को सचेत करते हुए बताया कि उनके नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Lockdown: सीमाओं पर की गई और सख्ती, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए मिलेगी फ्री Ambulance सेवा

मामले की हो रही है जांच

उन्होंने लिखा कि जो पोस्ट उस पर डाली गई है, वह फेक है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस तरह की हरकत करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि। गाजियाबाद के एसपी क्राइम प्रकाश कुमार का फेसबुक अकाउंट है। उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इसके मैसेंजर से फर्जी तरह से दोस्तों से पैसे मांगे जाने की पोस्ट की गई। जैसे ही इसकी जानकारी एसपी क्राइम प्रकाश कुमार को मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से मैसेंजर पर ही इस तरह के मैसेज का खंडन किया।

यह भी पढ़ें: दारुल उलूम देवबंद का फतवा: रोजेदार करा सकते हैं कोरोना टेस्ट, नहीं टूटेगा राेजा

दोस्तों को सचेत रहने का कहा

एसपी क्राइम ने अपने दोस्तों को इस तरह की पोस्ट से सचेत होने की पोस्ट भी की है। एसपी क्राइम प्रकाश कुमार का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसने भी इस तरह की हरकत की है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्ट का खंडन करते हुए एसपी क्रइम ने अपने दोस्तों को सचेत रहने के लिए खुद पोस्ट की है। बता दें कि इससे पहले सपा नेता का भी फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके परिचितों से रुपये मांग गए थे।