युवक के अनुसार, ठेके खुलने पर उसकी पत्नी ने साफ कह दिया है कि घर में तब घुसने दूंगी, जब शराब लेकर आओगे। युवक ने बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। वह वहां पर अकाउंटेंट है। वह शराब का सेवन नहीं करता है। उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी शराब पीने की आदी है। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसको लेकर कई बार उनका विवाद भी हो चुका है। अब अगर वह शराब लेकर नहीं गया तो उसकी पिटाई होगी।