बता दें कि मेरठ के बेगमपुल चौराहे के पास गुरुवार को पुलिस ने तेज रफ्तार से दौड़ती लग्जरी गाड़ी बीएमडब्ल्यू को देखा। लॉकडाउन में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। गाड़ी पर पास लगा हुआ था। पूछताछ में युवक के जवाब से पुलिसकर्मी संतुष्ट नहीं हुए। पुलिस के अनुसार, लॉकडाउन में नोएडा से सब्जी व दवा लेने की बात बनाई गई कहानी लगती है हकीकत नहीं। पुलिस ने सन्नाटा पसरी सड़कों पर सैर के लिए निकले रईसजादे की गाड़ी का चालान काट दिया। साथ ही दोबारा ऐसा कदम न उठाने की चेतावनी भी दी।