पुलिस के अनुसार इन आरोपी पर चोरी व लूट जैसी घटनाओं के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी सोमवार रात को भी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे थे। इसी दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस ने आरोपियों को संदिग्ध घुमते देख दबोच लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से तमंचे व कारतूस बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचा, चार कारतूस, तीस किलो चोरी का तार समेत अन्य सामान बरामद किया है।