1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बडी खबरः मदरसे से किशोरी बरामद होने से भड़के हिंदू संगठन, एनएच 24 पर लगाया जाम

विरोध के चलते यूपी गेट पर तीन घंटे से अधिक तक लगा जाम, देश में मदरसे बंद किए जाने की रखी मांग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 25 Apr 2018, 2:40 PM IST

hindu organisation protest

गाजियाबाद। गाजीपुर से ग्यारह साल की किशोरी के अपहरण और मदरसे से बरामद किए जाने के मामले में हिंदू संगठनों ने आज आकोषित होकर विरोध पदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने मौलवी को पकड़ लिया था और मासूम को परिवार के लोगों को सौंप दिया था। अब इस मामले में आज हिंदू संगठनों ने एनएच - 24 पर जाम लगा दिया। यूपी गेट पर जाम लगने की वजह से दिल्ली और गाजियाबाद दोनों तरफ आने जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरीके से बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया। इसकी वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और आला अधिकारियों ने जाम को खुलवाने की भरपूर कोशिश की । घंटो की मशक्कत के बाद में प्रदर्शनकारी शांत हुए जैसे तैसे जाम को खुलवाया गया।

यूपी के इस शहर को नगर विकास मंत्री ने दी 216 करोड के काम की सौगात

क्या है पूरा मामला

दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके से 21 अप्रेल की दोपहर को एक ग्यारह साल की मासूम गायब हो गई थी। इसके संबंध में परिजनों की तरफ से थाने में शिकायत की गई थी। २३ अप्रेल को दिल्ली पुलिस साहिबाबाद थाने पहुंची और लापता बच्ची की लोकेशन अर्थला हज हाउस के पास मिलने की बात कही। जिसके बाद सयुंक्त टीम ने मदरसे में यहां छापेमारी की। एक मदरसे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। एक मौलवी को भी यहां से पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। मौलवी ने चार दिन तक बच्ची को छुपाकर कर रखा।

योगी सरकार के फीस रेगुलेटरी बिल को अभिभावको ने किया खारिज, 28 को होगा हल्ला बोल

हिंदू संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

दिल्ली से लापता हुई बच्ची मदरसे से बरामद होने के मामले में आज हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क गया। आज सुबह विभिन्न हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एनएच-24 पर हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों को जाम झेलना पड़ा। कार्यकर्ता इस दौरान रोड़ पर बैठ गए और मौलवी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने सभी को समझाने के लिए कई घंटो तक मेहनत की।

जब पुुलिस ने चलाया ऑपरेशन चक्रव्यूह तो सड़कों पर ऐसा था नजारा, देखें वीडियो

मदरसों को बंद किए जाने की रखी मांग
अंखड भारत समाज के लोगों की तरफ से यूपी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सभी ने देश के इलाकों में चल रहे मदरसों को बंद करने की मांग की। इसके अलावा मौलवी को सख्त सजा के रूप में फांसी देने के लिए कहा गया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की बात को लोगों ने अन सुनी कर दिया और अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रशासन अधिकारियों की समझाईश के बाद में लोग वहां से हटे।

वेस्ट यूपी को साधने के लिए गाजियाबाद पहुंचे बीजेपी के दिग्गज,सांसद ने कहीं ये बात