मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके की पॉश कॉलोनी में एक कारोबारी अपने परिवार के साथ रहते हैं ।उनकी 10 साल पहले शादी हुई थी। फिलहाल उनका एक 8 साल का बेटा भी है । कारोबारी को अपने कारोबार के चलते अक्सर बाहर आना जाना पड़ता है। वहीं कारोबारी की पत्नी दिल्ली न्यायालय में वकालत करती हैं। इसबीच ही कारोबारी की कथित एडवोकेट पत्नी का कथित एक वकील के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया । इतना ही नहीं यदि कथित महिला वकील का पति कभी अपने कारोबार के काम से बाहर चला जाता था, तो इस दौरान कथित वकील महिला का प्रेमी उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर भी पहुंच जाता था। एेसे में कारोबारी को पत्नी के व्यवहार में बदलाव दिखार्इ दिया। जिसको लेकर उसे शक हुआ।