नोएडा. उत्तर प्रदेश में जहां छोटी-छोटी बातों पर हुए विवाद को हिन्दू-मुस्लिम रंग देने में जरा भी परहेज नहीं किया जाता। वहीं इसी प्रदेश हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसालें भी दी जाती हैं। जी हां, होली के अवसर पर ऐसी ही मिसाल पेश करता है संभल के मऊ भूड़ गांव स्थित अलीजान जमीयत उल मुस्लेमीन एजुकेशनल सोसायटी का मदरसा मौलाना मुहम्मद अली जौहर। यहां होली के अवसर पर हिंदू मुस्लिम एक दूसरे के गले मिलकर फूलों की होली खेलते हैं।