31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IAS rani nagar resigns : चर्चित आईएएस अधिकारी रानी नागर ने फिर दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजा अपना त्यागपत्र

IAS rani nagar resigns : हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रानी नागर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के नियमों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हाेंने राष्ट्रपति से तत्काल इस्तीफा स्वीकृत करने का निवेदन भी किया है। फिलहाल रानी नागर गाजियाबाद में रह रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 May 2022, 11:14 AM IST

ias-rani-nagar-resigns-again-and-resignation-letter-sent-to-president.jpg

IAS rani nagar resigns : चर्चित आईएएस अधिकारी रानी नागर ने फिर दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजा अपना त्यागपत्र।

IAS rani nagar resigns : चर्चित आईएएस ऑफिसर रानी नागर ने एक बार फिर से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि हरियाणा कैडर की 2014 के बैच की आईएएस रानी नागर फिलहाल पिता के घर गाजियाबाद में रह रही हैं। उन्‍होंने राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के मुख्य सचिव और केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग को भी अपने त्यागपत्र की प्रति भेजी है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले भी वह 2020 में इस्तीफा दे चुकी हैं। छुट्टी पर चल रहीं रानी नागर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के नियमों का हवाला देकर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकृत करने का निवेदन भी किया है।

ज्ञात हो कि आईएएस रानी नागर ने 4 मई 2020 को भी वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दिया था। उस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी रानी का समर्थन किया था, जिसके बाद उनका इस्तीफा प्रदेश सरकार ने नामंजूर कर दिया था। बता दें कि रानी नागर के खराब स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रदेश सरकार उनका हरियाणा से कैडर बदलते हुए उत्तर प्रदेश करने की सिफारिश सरकार पहले ही कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

गाजियाबाद में पिता के घर ले रहीं स्वास्थ्य लाभ

बता दें कि हरियाणा की अतिरिक्त सचिव रानी नागर फिलहाल स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए छुट्‌टी पर गाजियाबाद में पैतृक निवास पर रह रही हैं। पिछले दिनों ही रानी नागर ने फेसबुक पर कारतूस और ताबीज की फोटो शेयर करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि उनकी हत्या के लिए इस तरह की चीजे उनके घर के दरवाजे पर रखी गई हैं।

यह भी पढ़ें-रेलवे का बड़ा ऐलान अब ट्रेनों में नहीं होंगे गार्ड, जानें किस मजबूरी में लिया गया यह फैसला

वरिष्ठ आईएएस पर लगाए थे दुर्व्यवहार के आरोप

रानी नागर ने जून 2018 में पशुपालन विभाग पदस्थ रहने के दौरान वरिष्ठ आईएएस पर दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया था। उस मामले में रानी ने चंडीगढ़ की जिला अदालत में आईएएस और यूटी के कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। यह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था।