स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार और दक्षिण कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। ओडिशा, पश्चिमी हिमालय, झारखंड, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की बरसात के साथ एक या दो इलाकों पर मध्यम बारिश हो सकती है।