1. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में UTS ऐप को डाउनलोड करना होगा।
2. इसके बाद इसमें अपने बर्सनल डिटेल्स भरकर खुद को रजिस्टर करना होगा। डिटेल्स में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी भरनी होगी।
3. ऐप में मांगी गई जानकारी भरने के बाद आपकी ओर से दिए गए माबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
4. इसके बाद UTU ऐप से आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भेजे जाएंगे। इससका इस्तेमाल आप भविष्य में UTS ऐप को लॉग इन के लिए कर सकते हैं।
5. जब भी आप ऐप लॉग-इन करेंगे तो आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से एक R-Wallet है।
6. इस R-Wallet को आप ऑनलाइन बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या पेटीएम से रीचार्ज कर सकते हैं।
7. इस में कम से कम आपक 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये की राशि से रिचार्ज कर सकते हैं।
8. इसके बाद आपको टिकट बुक करने के दो ऑप्शन मिलेंगे एक होगा पेपरलेस और दूसरा प्रिटेंड टिकट।