कांफ़्रेंस में प्रख्यात नदी जल विशेषज्ञ, रिवर रीवाइवल के अन्वेषक एवं वाटर शेड मिशन के प्रमुख सलाहकार रहे कृष्ण गोपाल व्यास, वरिष्ठ वैज्ञानिक, रुड़की विश्वविद्यालय में हाइड्रोलाजी विभाग के प्रमुख रहे एवं गंगाजल की विशिष्टता व प्रदूषण संबंधी अनुसंधान के विशेषज्ञ डा.देवेन्द्र स्वरूप भार्गव, प्रख्यात वरिष्ठ विज्ञानी प्रभु नारायण, वायु प्रदूषण मामलों के जानकार पूर्व तकनीकी सचिव गौतम अग्रवाल, झील एवं तालाबों के पुनर्जीवन -पुनरक्षण के लिए समर्पित पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, हिमालय पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के प्रमुख एवं हिमालय बचाओ अभियान के संरक्षक सुरेश भाई, गंगा अभियान, गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक सद्भावना यात्रा व ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रमुख एवं वर्ल्ड वाटर काउंसिल के सदस्य, जल संरक्षण कार्यकर्ता शिक्षाविद डा. जगदीश चौधरी पर्यावरणविद एवं जल, जंगल, जमीन तथा प्रदूषण मामलों के जानकार व्याख्यान देंगे।