19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / मिनाक्षी लेखी की टिप्पणी के बाद जाट समुदाय के लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, भाजपा में मचा हड़कंप

मिनाक्षी लेखी की टिप्पणी के बाद जाट समुदाय के लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, भाजपा में मचा हड़कंप

हाल में ही बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा सोशल मीडिया पर जाट समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 7 Aug 2018, 5:24 PM IST

modi

मिनाक्षी लेखी की टिप्पणी के बाद जाट समुदाय के लोगों ने उठाया ये बड़ा कदम, भाजपा में मचा हड़कंप

गाजियाबाद। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा जाट समाज पर गलत टिप्पणी की गई। जिस के विरोध में मंगलवार को जाट समाज के लोगों गाजियाबाद के मालीवाड़ा चौक पर पहुंचे जमकर हंगामा काटा। दरअसल, मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर जाट समाज के लोगों पर टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें : भाजपा का यह दिग्गज विधायक लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को दे सकता है बड़ा झटका!

जिसके बाद समाज के लोगों में उबाल है और उन्होंने एकत्रित होकर मीनाक्षी लेखी का पुतला फूंका। साथ ही बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिसके बाद हालात को देखते हुए मौके पर भरी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि गुस्साए लोगों ने बावजूद इसके मीनाक्षी लेखी का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें : इस महिला नेता को पाने के लिए दो पुरूषों ने किया था पति होने का दावा, बीवी किसकी, फैसला 9 अगस्त को

बता दें कि हाल में ही बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा सोशल मीडिया पर जाट समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज का गुस्सा आसमान पर पहुंच चुका है। इसके बाद गाजियाबाद में जाट समाज के तमाम लोग इकट्ठा हुए और मीनाक्षी लेखी का पुतला फूंका। हालांकि इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को रोका भी गया। लेकिन लोगों के अंदर मीनाक्षी लेखी के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद के क्षेत्र में नदी पर बना पुल धंसा, पुलिस प्रशासन ने ऐसे रोका बड़ा हादसा

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी जाट समाज के लोगों ने मीनाक्षी लेखी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। जाट समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि मीनाक्षी लेखी अक्सर विवादित बयान देती आई है। जो कि हमेशा से विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं और उन्होंने इस बार फिर जाट समाज को मोहरा बनाया है। जिससे पूरे जाट समाज के अंदर काफी गुस्सा व्याप्त है।