गाजियाबाद। सिहानी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में स्थित होटल में रेप की वारदात सामने आई है। यहां पर एक युवती को नौकरी के बहाने होटल में बुलाकर शख्स पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने उसे भरौसा दिलाया था कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोप है कि जब पीडि़ता उस आरोपी के साथ होटल में नौकरी के लिए गई, तो पीडि़ता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला प्रदार्थ मिलाकर पिला दिया। और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश आने पर आरोपी पीड़िता को धमकी देकर फरार हो गये। वहीं युवती ने मामले की शिकायत परिवार और पुलिस को दी। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।