9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के बाद गाजियाबाद में आग के तांडव से मचा कोहराम

गाजियाबाद के माइक्रो कामधेनु डेयरी में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी, डेढ़ दर्जन पशु गंभीर रूप से झुलसे

2 min read
Google source verification
ghaziabad

गाजियाबाद। दिल्ली के बवाना में हुए अग्निकांड़ के बाद गाजियाबाद में भी आग लगने से एकाएक हड़कंप मच गया। बता दें कि मामला थाना भोजपुर इलाके के गांव कलछीना का है। जहां शनिवार देर रात उस वक्त भगदड़ मच गई जब लोगों ने कलछीना स्थित एक माइक्रो कामधेनु डेयरी में भीषण आग लगने की ख़बर सुनी। जैसे ही लोगों ने इस खबर को सुना गांव के सभी लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस दौरान करीब डेढ़ दर्जन दुधारू पशु बुरी तरह झुलस गए और डेयरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


आखिर कैसे लगी आग ?
बताया जा रहा है कि माइक्रो कामधेनु डेयरी में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। जिसमें करीब डेढ दर्जन पशु गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के मुताबिक गांव कलछीना के शमशेर पुत्र कुर्बान लगभग दो साल से डेयरी संचालन एव पशु पालन का कार्य करते हैं । लेकिन बीती रात लगभग एक बजे शार्ट सर्किट के कारण डेरी में आग लग गई ।आग इतनी भयंकर थी कि लपटें दूर-दूर से दिखाई दी। डेयरी में इरफान पुत्र शमशेर सोये थे । उन्होंने आग लगते ही शोर मचाया । तो गांव के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े डेयरी में मौजूद पशुओं को बचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान गनीमत रही कि डेरी में सो रहे दो लोगो को ग्रामीणों ने ब मुश्किल आग से बचाया। उधर जैसे तैसे आग को काबू में किया गया ।


गंभीर रूप से झुलसे पशु
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डेयरी में आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। जिसने देखते ही देखेते विकराल रूप ले लिया। उधर लोगों ने कोशिश करते हुए पशु को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन बावजूद इसके करीब डेढ़ दर्जन पशु आग में गंभीर रूप से झुलस गए। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में भी शनिवार शाम आग ने जमकर तांडव मचाया। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इसके बाद गाजियाबाद में इस तरह की एक और आग लगने की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग