2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम युवक ने हिंदू बन युवती से की शादी, पति को नमाज पढ़ते देखा तो खुली पोल

एक मुस्लिम युवक ने हाथ में कलावा बांधकर, हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की। पति को नमाज पढ़ते देख भेद खुला तो हंगामा हो गया। अब युवक जान से मारने की धमकी दे रहा है और युवती को ब्लैकमेल कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Oct 2021, 4:54 PM IST

case_of_conversion.jpg

गाजियाबाद. लव जिहाद के खिलाफ कानून बन चुका है लेकिन इसके बाद भी मामले सामने आ रहे हैं। जबकि इस मामले में प्रदेश के सीएम योगी के सख्‍त तेवर अपनाए हुए हैं। इसी बीच एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। यह ताजा मामला है जिले के साहिबाबाद क्षेत्र का है। यहां मुस्लिम युवक ने हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर टीका लगाकर अपना नाम बदल लिया और फिर एक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उसके बाद उससे शादी कर ली।

यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2021: 45 साल से व्रत कर रहे 72 साल के बुजुर्ग तो चांद जैसी दुल्हन के लिए करवा चौथ रख रहे डिंपल

इस दौरान पीड़िता का यौन शोषण भी आरोपी करता रहा। एक दिन पीड़िता ने युवक को घर के भीतर ही नमाज पढ़ते देख लिया तो उसने हंगामा किया। इसके बाद युवक की हकीकत का पता चला तो युवती ने इसका विरोध किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती को धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला। लेकिन युवती ने मना कर दिया। अब आरोपी युवक पीड़िता से अलग होने के एवज में रुपये की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं युवती को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। डरी, सहमी पीड़िता ने साहिबाबाद पुलिस से शिकायत की है।

साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की है। पीड़िता ने मुस्लिम युवक पर झूठे दस्तावेज दिखाकर युवक पर शादी का लगाया आरोप है। थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि साहिल सिंह उर्फ साहिल खान ने अपने आपको को हिंदू बताकर उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उससे शादी की। आरोपी ने मुस्लिम होते हुए हिंदू के नाम से आधार कार्ड व अन्य दूसरे दस्तावेज तैयार करवाएं। वहीं पुलिस अब आरोपी को तलाश रही है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का वीडियो हुआ वायरल, रानी ने कहा- 'सबके बस का नहीं...'