गाजियाबाद। जनपद में रहने वाले ईसाई समुदाय के लिए राहत वाली खबर है। कारण, अब ईसाई समुदाय के लोगों को अपने परिजनों के शव दफनाने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए अब नगर निगम गाजियाबाद ने साहिबाबाद इलाके की अर्थला कॉलोनी के पास 3790 वर्ग मीटर जमीन कब्रिस्तान के लिए चिन्हित की है। इसके लिए बकायदा नगर निगम के अधिकारियों ने ईसाई समुदाय की संस्था गाजियाबाद के ईसाई लीडर फैलोशिप को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया है।