2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zycov-D: इंजेक्शन की सुई के डर से कोरोना वैक्सीन नहीं लगावाने वालो के लिए खुशखबरी, अब लगेगा निडिल फ्री जायकोव-डी

Zycov-d: निडिल फ्री जायकोव-डी वैक्सीन उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद समेत करीब 15 जिलों को शुरुआती दौर में मुहैया कराई गई हैं। इस वैक्सीन को फार्मा जेट एप्लीकेटर की मदद से लगाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 30 Dec 2021, 5:01 PM IST

zycov-d-pic.jpg

Zycov-d: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जो लोग इंजेक्शन लगावाने के डर से कोरोना वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे। अब ऐसे लोगों के लिए भारत निर्मित निडील फ्री जायकोव-डी वैक्सीन की पहली खेप गाजियाबाद पहुंच चुकी है। यह वैक्सीन सुई के माध्यम से नहीं बल्कि जेट इंजेक्टर के जरिए इंसान के कंधे पर लगाया जाएगा। फिलहाल 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। गाजियाबाद के लोगों के लिए शुरुआती दौर में 35500 डोज मिली हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह वैक्सीन कोरोना के खतरे को 66.6 प्रतिशत कम करने में कारगर सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 13 लाख लोगों ने नहीं ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक

इंजेक्शन के डर से बहुत से लोगों नें नहीं लगवाई है वैक्सीन

एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते गाजियाबाद में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। हालांकि इसे रोकने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाओं पर काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा इससे बचाव के लिए लोगों को बड़ी संख्या में टीकाकरण भी जारी है, लेकिन अभी भी तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभी तक भी वैक्सीन नहीं लगवाई है। वैक्सीन ना लगवाए जाने का कारण माना जा रहा है कि कुछ लोग इंजेक्शन की सुई के दर्द के डर के कारण इंजेक्शन नहीं लगवा रहे हैं।

डीएनए के इस्तेमाल से बना है जायकोव-डी

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैक्सीन दर्द रहित होगी। जायडस कैडिला द्वारा निर्मित वैक्सीन जायकोव-डी एक प्रकार की प्लाज्मिड डीएनए वैक्सीन है, जो डीएनए के इस्तेमाल से बनाई जाती है। इसे स्पाइक प्रोटीन से बनाया गया है। जो शरीर को कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी भी देता है।

यूपी के 15 जिलों में मुहैया हुई जायकोव-डी

निडिल फ्री जायकोव-डी वैक्सीन प्रदेश के गाजियाबाद समेत करीब 15 जिलों को शुरुआती दौर में मुहैया कराई गई हैं। जिनमें से मुख्य रूप से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बनारस, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली और गाजियाबाद शामिल हैं।

जायकोव-डी की लगेंगी तीन डोज

इस वैक्सीन को फार्मा जेट एप्लीकेटर की मदद से लगाया जाएगा। इसकी 18 साल से ऊपर के लोगों को पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज और तीसरी डोज 56 दिन बाद लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव की अन्य वैक्सीन की तरह इस सुईं रहित जायकोव-डी वैक्सीन में इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें : Corona Update: दिल्ली के साथ ही वेस्ट यूपी में भी पांव पसार रहा कोरोना, तेजी से बढ़ी संक्रमितों की संख्या

जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस वैक्सीन को लगाने के लिए फिलहाल 20 वैक्सीनेटर को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक यह निश्चित नहीं किया गया है कि इसका रोलऑउट का दिन कौन सा होगा। इसके लिए अभी कुछ अन्य दिशा-निर्देश देने बाकी है। जल्द ही दिशानिर्देशों के मुताबिक इस वैक्सीन को लगाना शुरू कर दिया जाएगा।