7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई नवेली दुल्हन ने उड़ा दिए सबके होश, आधी रात में कर बैठी ये कारनामा

Ghaziabad News: रीति रिवाज से युवक ने महिला से शादी की। लेकिन कुछ समय बाद ही महिला ने ऐसी हरकत कर दी कि घरवालों की रातों की नींद उड़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 28 Apr 2022, 11:00 AM IST

New Bride Theft Jewellery Cheating Young Man in Ghaziabad

New Bride Theft Jewellery Cheating Young Man in Ghaziabad

एक नई नवेली दुल्हन के कारनामे न केवल घर वालों को हैरान कर दिया बल्कि रातों की नींद भी उड़ा दी। महिला ने खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की। इसके बाद महिला शादी के कुछ समय बाद ही लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। घटना गाजियाबाद की मोदीनगर इलाके की। बताया जा रहा है कि यह अपने कुछ शातिर साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है। वहीं, मामला दर्ज कर गाजियाबाद पुलिस इस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुट गई है।

पीड़ित के अनुसार महिला ने पहले खुद को तलाकशुदा बताकर शादी की। इसके बाद कुछ ही समय बाद लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। कुछ दिन पहले पीड़ित को पता चला कि महिला ने उन्हें तलाक के फर्जी दस्तावेज दिखाकर अपना शिकार बनाया। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर निवाड़ी पुलिस छानबीन में जुट गई है। मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव डिडौली निवासी संदीप त्यागी दिव्यांग हैं। उनके एक रिश्तेदार की आरोपित महिला से पहचान थी। वह महिला खुद को तलाकशुदा बताते हुए दूसरी शादी कराने के लिए लोगों से कहती थी। अपने रिश्तेदार के माध्यम से संदीप ने महिला से मुलाकात की। दोनों के बीच शादी पर सहमति बन गई।

यह भी पढ़े - एसी और कार के लिए करता था अप्राकृतिक सेक्स, अंत में महिला ने उठाया ये कदम

महिला ने क्या बताई कहानी

संदीप ने बताया कि महिला ने बताया कि तलाक के बाद से ही बेटा पहले पति के पास व बेटी उनके पास रहती है। संदीप और महिला ने शादी कर ली। दोनों निवाड़ी के गांव मकरमतपुर सिखैडा में रहने लगे। इस बीच महिला अचानक गायब हो गई। इस दौरान उनके घर से जेवर व नकदी भी गायब हो गई। इससे परिवार में हडकंप मच गया।

यह भी पढ़े - कोरोना के बदल रहे लक्षण, संक्रमितों की बढ़ती संख्या में क्या फिर से लग सकता लॉकडाउन

महिला ने शादी से कर दिया इंकार

जब संदीप उसके घर पहुंचे तो महिला ने शादी की बात से ही इंकार कर दिया। तलाक की बात भी गलत बताई। पीड़ित परेशान होकर निवाड़ी थाने पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की गई। संदीप के मुताबिक, आरोपित महिला ठग है। सामान चोरी के मकसद से आई थी। पुलिस महिला की छानबीन जुट गई। जेवर और नगदी बरामद करने का आश्वासन दिया है।