उधर, इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन से 500 ई-पास मशीन आबकारी विभाग गाजियाबाद को मिल गई हैं। इन मशीनों को शराब की दुकानों पर निःशुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए बारकोड सिस्टम के आधार पर शराब की बोतल को स्कैन करने के बाद ई-पास मशीन कनेक्ट प्रिंटर से बिल भी निकलेगा। जिससे बाद जो भी लोग शराब की खरीददारी करते हैं, उन ग्राहक को बिल भी दिया जाएगा।