
ये कैसा लॉकडाऊन, यहां 50 मजदूरों से मारपीट कर पार करवाई नदी
गाजियाबाद. जिले का एक और संक्रमित कोरोना को मात देकर अपने घर लौट आया है। बता दें कि कौशांबी निवासी कार्डियोलॉजिस्ट को फ्रांस से लौटने पर कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद 23 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जैसे ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो उन्हें दिल्ली स्थित सदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने कोरोना को हरा दिया। इससे पहले पिता-पुत्र कोरोना पीड़ित होने के बाद बिल्कुल स्वस्थ होकर अपने घर में आराम कर रहे हैं।
कौशांबी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताया कि सदरजंग हॉस्पिटल में लंबे उपचार के बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव मिलने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें 14 दिन के लिए घर पर ही क्वारंटाइन में रहना होगा।
उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी कारण से कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो इससे घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच के साथ डॉक्टरों की सलाह पर दवा लेने से कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अपने मन में बिलकुल भी नकारात्मकता न लाएं। पॉजिटिव ऊर्जा से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि अगर मैं जल्दी ठीक हो सका हूं तो इसके पीछे की वजह सकारात्मक ऊर्जा है।
Published on:
04 Apr 2020 12:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
