योगी सरकार के मंत्री और सांसद की भूमिका पर सवाल
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें धोखा दिया है। कई बार लखनऊ बुलाकर उनसे बिल ड्राफ्टिंग कराई गई, संसोधन मांगे गए लेकिन शिक्षा माफिया द्वारा तैयार ड्राफ्ट को बिल के रूप में पेश कर दिया गया। दिल्ली में आम आदमी की सरकार में शिक्षा सुधार को लेकर इच्छाशक्ति थी तो वहां शिक्षा सुधार पर काम हुआ। लेकिन उप्र सरकार शिक्षा माफिया के इशारे पर काम करती नजर आई।। योगी सरकार के मंत्री अतुल गर्ग और राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल द्वारा गाजियाबाद के प्राइवेट स्कूल संचालकों की पैरवी करना निंदनीय है।