2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा ऐलान, अब ग्रामीण इलाकों में बेहतर इलाज के साथ मिलेंगी ये भी सुविधाएं

सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लैपटॉप मिलने के बाद लोगों से ठीक से संपर्क हो सकेगा और पूरा लेखा-जोखा भी ठीक से रखा जा सकेगा। साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 26 May 2022, 4:03 PM IST

vk_singh.jpg

ग्रामीण इलाकों में मरीजों का इलाज अब और बेहतर तरीके से हो सकेगा। यह कहना है सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह का। जनरल वीके सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में 78 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लैपटॉप वितरित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की तरफ से समय-समय पर विभिन्न कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जिसके चलते अब जिले के सभी गांव में मरीजों को पहले से बेहतर इलाज मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें: UP Budget 2022: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर को योगी की सौगात, अब जल्द पूरा होगा काम

आधुनिक टेक्नोलॉजी की आवश्यकता जरूरी

सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने 78 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लैपटॉप वितरित करते हुए कहा कि लैपटॉप वितरण करने का मुख्य उद्देश्य आमजन को टेलीमेडिसिन, कंसल्टेंसी उपलब्ध कराना है। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के प्रभारी सीएचओ का काम टेली मेडिसन, कंसलटेंसी, मरीजों को ऑनलाइन ओपीडी कराने के साथ साथ दवाई भी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच प्रसव के उपरांत उनकी निगरानी, गर्भवती महिलाओं को शुरू से प्रसव तक टीकाकरण, बच्चों के टीकाकरण के साथ-साथ एनसीडी की निगरानी भी करना है। इसके लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी यानी कंप्यूटर या लैपटॉप की बेहद आवश्यकता है और इसका महत्वपूर्ण योगदान भी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को लैपटॉप मिलने के बाद लोगों से ठीक से संपर्क हो सकेगा और पूरा लेखा-जोखा भी ठीक से रखा जा सकेगा। साथ ही अब ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Kapil Sibal Net worth: कपिल सिब्बल की संपत्ति जान कर हैरान रह जाएंगे आप, अरबों रुपए तो लोन में बांट रखा है

घर-घर सर्वे में होगा लाभ

इस दौरान नाहर गांव की सीएचओ शिवानी ने बताया कि लैपटॉप मिलने से गांव के बीमार लोगों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज और लखनऊ में कानपुर के विशेषज्ञ उसे उचित परामर्श भी दिलाया जाएगा। जिससे मरीजों को इलाज कराने में बेहद सावधानी होगी। वहीं दूसरी तरफ सिकरोड़ गांव की सीएचओ प्रियंका ने भी बताया कि गांव में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का पूरा डाटा लैपटॉप में रिकॉर्ड हो सकेगा और घर-घर सर्वे में यह डाटा बेहद सहायक होगा। वहीं इस मौके पर मौजूद रही भूड़गड़ी गांव की सीएचओ पूजा ने भी कहा कि गांव के एक-एक मरीज का पूरा विवरण अब लैपटॉप में दर्ज किया जा सकेगा। कभी भी मरीज को सही सलाह दी जा सकेगी और सभी मरीजों का इलाज भी अब प्रॉपर रूप से किया जा सकेगा।