
दोस्तों ने युवक से पैसे लिए उधार, वापस मांगने पर कर दिया ऐसा हाल
गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में मनीष नामक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक ओर तमंचा भी बरामद कर लिया है। दरअसल, दोस्तों को उधार दिए गए पैसे की कीमत युवक को अपनी जान गवां कर देनी पड़ी।
बीती 19 अक्टूबर को मनीष नामक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसकी इलाज के दौरान 21 अक्टूबर को मौत भी ही गई थी। पुलिस तभी से इस मामले की जांच में जुटी थी और आखिरकार मनीष की हत्या करने वाले तीनों बदमाशों आशीष, विक्की और मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ये तीनों ही मृतक मनीष के दोस्त हैं और उससे तकरीबन 70 हजार रुपये उधार लिए हुए थे। मगर मनीष ने तयशुदा वक्त पर अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए और पैसों के तकादे के दौरान इनकी बेइज्जती भी की।
जिसके चलते ही तीनों ने उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि अब तीनों ही पुलिस गिरफ्त में हैं। मगर आने ही पैसों को वापस मांगने पर अपने ही दोस्त की हत्या करने वाले इन दोस्तों ने दोस्ती को ही कलंकित कर डाला।
Published on:
24 Oct 2018 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
