
नोएडा। अगर आप नोएडा में घर खरीदने की सोच रहे हैं तो नोएडा प्राधिकरण इस दिवाली के मौके पर नोएडा में आवासीय भूखंडों की एक योजना लॉन्च करने जा रहा है। प्राधिकरण ने दो कैटेगरी में आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च करने की घोषणा की है। पहली कैटेगरी ए में 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से कम के 264 भूखंड शामिल होंगे। वहीं दूसरी कैटेगरी बी 200 वर्ग मीटर से बड़े क्षेत्रफल के भूखंडों की है। इस कैटेगरी में 178 भूखंड शामिल हैं।
15 दिन तक कर सकेंगे आवेदन
प्राधिकरण द्वारा यह योजना दिवाली के मौके पर 13 नवंबर 2018 को लॉन्च की जाएगी। योजना में 28 नवंबर 2018 तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद 24 दिसंबर 2018 को योजना का ड्रा होगा। योजना का ड्रा सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच सेक्टर-6 स्थित इन्दिरा गांधी कला केन्द्र में होगा।
Published on:
24 Oct 2018 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
