गाजियाबाद ( Ghazibad News in hindi) दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। । पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। थाना कवि नगर इलाके की चिरंजीव विहार कॉलोनी में स्थित एक मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे बदमशों ने आठ लोगों को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और डकैती की वारदात काे अंजाम देकर फरार हाे गए।