31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad News: जेल में रहकर शेखर ने रची थी प्रॉपर्टी डीलर हत्या की साजिश, पुलिस ने किया ये खुलासा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव उखलारसी में प्रॉपर्टी डीलर नवीन भारद्वाज की हत्या की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 8 Apr 2023, 7:23 AM IST

Ghaziabad News

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव उखलारसी में प्रॉपर्टी डीलर नवीन भारद्वाज की हत्या की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने गंगनहर पटरी मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर शेखर चौधरी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।दोनों ने हत्या के बदले शेखर के गैंग के मुख्य सदस्यों से एक लाख रुपए पहले ही वसूले थे। शेष रकम बाद में देने की बात तय हुई थी।

अभी पुलिस को इनकी है तलाश
पुलिस अब फरार मोनू व योगेश की तलाश में दबिश दे रही है। शेखर और नवीन में पुरानी रंजिश चल रही थी। कई बार कहासुनी भी हुई थी। इसी के चलते नवीन की शेखर ने हत्या कराई। एक अप्रैल को प्रॉपर्टी डीलर व ठेकेदार नवीन भारद्वाज की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी।

यह भी पढ़ें : समर सिंह की गिरफ्तारी होते ही बदल गई तस्वीर, मामले में आया नया मोड़

आरोपित बिना नंबर की बाइक पर आए थे। मामले में स्वजन ने उखलारसी के ही शेखर चौधरी समेत अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मरने से पहले शेखर का नाम नवीन ने भी अपने परिवार के लोगों को बताया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि शेखर घटना से एक सप्ताह पहले एक अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी किया गया खेल, आखिर क्या है मामला?

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया “पुलिस को रात में मुखबिर से सूचना मिली कि नवीन की हत्या करने वाले आरोपित गंगनहर पर मौजूद हैं और कहीं जाने की फिराक में लगे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग झोंक दी।”

बचाव में पुलिस ने भी चलाई थी गोली
डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया “अपने बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपितों की पहचान आयुष व साहिर निवासी बनत आदर्श मंडी शामली के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे शेखर चौधरी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें : आकांक्षा दुबे के पेट में मिला भूरा पदार्थ क्या, रिपोर्ट पर आखिर क्यों उठ रहे सवाल?

शेखर के इशारे पर उखलारसी के मोनू व योगेश ने उनको नवीन की हत्या करने के लिए बुलाया था। 28 मार्च को वे रैकी करने आए थे। 29 मार्च को वापस चले गए और फिर एक अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया।”

बाइक, दो पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद
डीसीपी ने बताया “आरोपितों की घटना में प्रयुक्त बाइक, दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस व दो खोखे बरामद किए गए हैं। मोनू, योगेश फरार है। इनकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। इन दोनों ने आयुष व साहिर को एक लाख रुपए पहले दे दिए थे। घटना से जुड़े कई तथ्य मोनू, योगेश की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे। शेखर को भी पीसीआर पर लेकर उससे पूछताछ होगी।”

डीसीपी ने बताया “शेखर का मकान नवीन से सटा हुआ है। अपना मकान बड़ा करने के लिए वह नवीन का मकान खरीदना चाहता था। नवीन ने अपना मकान बेचने से मना कर दिया था। इसको लेकर नवीन और शेखर की कहासुनी हो गयी थी।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज की इस मिडिल क्लास लड़की ने कैसे मुंबई तक मचाया तहलका, क्या आप जानते हैं?

इसके बाद शेखर ने नवीन को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि नवीन भारद्वाज की बेटी की भी हाल ही में संदिग्ध मौत हो गयी थी। नवीन की बेटी शेखर के घर चली जाती थी। इस पर नवीन को आपत्ति थी।”