3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING :हाईवे पर मिनी बस पलटने से भयानक हादसा, एक की मौत,एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

बरेली से दिल्ली रिश्तेदार की सगाई में जा रहे थे सवार यात्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Jun 2018, 10:32 AM IST

accident

BREAKING :हाईवे पर मिनी बस पलटने से भयानक हादसा, एक की मौत,एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली मुरादाबाद नेशनल हाईवे 9 बाईपास पर उस समय हड़कमप मच गया, जब तेज रफ़्तार एक मिन्नी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस पलटने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसमे हाइवे किनारे खड़े एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि बस में बैठे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घयलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर: यूपी में गो हत्या के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, 25 के खिलाफ केस दर्ज

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब रोड पार कर रहे एक मंदबुद्धि व्यक्ति को बचाने के चक्कर मे तेज रफ्तार मिनी टूरिस्ट बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लेकिन इस हादसे में रोड पार कर रहे मंदबुद्धि व्यक्ति की बस से ही कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस के पलटने से बस में सवार महिला सहित एक दर्जन लोग इस हादसे में घायल हो गए। जिनमे एक महिला सहित 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : सहारनपुर महोत्‍सव में अचानक इतनी तेज चलने लगा झूला, जानिए फिर क्‍या हुआ उसके बाद

घयलों की चीख पुकार सुनकर हाईवे पर गुजरने वाली गाड़ियों मे से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को रोड से हटा कर यातायात सुचारू रूप से चालू कर दिया। यात्रियों ने बताया के ये लोग बरेली से दिल्ली रिश्तेदार की सगाई में जा रहे थे। लेकिन रास्त में ही बड़ा हादसा हो गया। वहीं इस हादसा इतना भयानक था कि बस के आगे से चिथड़े उड़ गए थे। बस के आगे शिशा और पहिया निकल गए थे। गनिमत रही की बस में बच्चे भी सवार थे लेकिन को ज्यादा चोट नहीं आई।

ये भी पढ़ें : बसपा के संगठन में बड़ा बदलाव, पुराने वफादार नेता को दी बहुत बड़ी जिम्मेदारी