13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेंटर डालने का काम कर रहे थे मजदूर, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
hapur accident

लेंटर डालने का काम कर रहे थे मजदूर, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो

हापुड़। जिले के धीरखेड़ा में निर्माणाधीन गोदाम का लेंटर गिरने से हादसा हो गया, जिसमें करीब आधा दर्जन मजदूर बुरी तरह दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें-7 साल की मासूम के साथ युवक ने किया ऐसा गंदा काम कि पड़े लेने के देने, देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि ये हादसा कमजोर सैटरिंग होने के कारण हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन मजदूर धीरखेड़ा में एक गोदाम का लेंटर डालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक सैटरिंग की एक बल्ली टूट गयी और सैटरिंग का सामान निचे गिर गया। सैटरिंग के सामान में करीब आधा दर्जन मजदूर भी दब गए, जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें तीन मजदूरों के गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।