28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बदायूं के तीन लोगों की मौके पर मौत, दो गंभीर

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Sep 2018, 11:43 AM IST

Ghaziabad

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, बदायूं के तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर

हापुड़. थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर देर रात एक बार फिर तेज रफ्तार के कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए तीनों लोग बदायूं के हैं।

भाजपा सांसद के भाई ने जबरन मुंडवाया सैकड़ों छात्रों का सिर, विरोध करने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हापुड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पिलखुवा कोतवाली स्थित नेशनल हाईवे से एक तेज रफ्तार इनोवा कार गुजर रही थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। इस बीच तेज रफ्तार कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

8वीं की छात्रा को किराएदार के किशाेर बेटे ने बनाया गर्भवती, ऐसा खुला राज

हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि हादसे में मारे गए तीनों लोग बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग