15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाकः कक्षा तीन की छात्रा से 9वीं व 10वीं के दो छात्रों ने किया दुष्कर्म

Highlights- गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की घटना - बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट में केस दर्ज- पुलिस ने रेप के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Feb 2020, 10:28 AM IST

rape_1.jpg

,,

गाजियाबाद. मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दो छात्रों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। हैरत की बात तो यह है कि दुष्कर्म करने वाले कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्र हैं। दोनों आरोपी छात्रों की उम्र करीब 13 और 14 वर्ष के बीच है। मोदीनगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग गया बदमाश, देखते रह गए पुलिसकर्मी, उसके बाद जो हुआ

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी। वहीं उनकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले दो लड़कों ने उनकी बेटी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शाम को जब वह काम से घर लौटी तो छात्रा ने सारी आपबीती अपनी मां से बताई। इसके बाद वह बेटी को लेकर मोदीनगर थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगा फोर्स