1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जिले में कुर्सी को लेकर दरोगाओं में हुआ दंगल

गाजियाबाद के विजयनगर थाना में 2 संबइस्पेक्टर कुर्सी को लेकर आपस में भिड़ गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 12:46 PM IST

police

गाजियाबाद. कुर्सी को लेकर राजनीतिक दलों में खींचातानी रहती है। एक.दूसरे पर जमकर हल्ला बोलते है। लेकिन यहां मामला कुछ उलट है। गाजियाबाद के विजयनगर थाना में 2 दरोगा कुर्सी को लेकर आपस में भिड़ गए। इनके बीच में जमकर लात-घूसे चले। मारपीट के दौरान एक-दूसरे की वर्दी भी फाड़ डाली। मामला सीनियर अफसरों तक पहुंच गया है। सीनियर अफसरों ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए है। अफसरों की माने तो जांच के बाद में मारपीट करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों दरोगा को लड़ता देखकर मौके पर मौजूद फरियादी कोतवाली से भाग खड़े हुए।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

जानकारी के अनुसार, एक दरोगा कोतवाली में बैठकर आने वाले फरियादियों की शिकायत सुन रहे थे। शिकायत सुनने के दौरान उन्हें कुछ काम आ गया। लिहाजा वे उठकर चले गए। उनके जाने के बाद में दूसरा
दरोगा उनकी कुर्सी पर आकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद पहले वाले दरोगा वापस आए तो उन्होंने उठने के लिए कह दिया। आरोप है कि उन्होंने डांटते हुए दूसरे दरोगा को उठने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। दरोगा ने कुर्सी से उठने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस एक्सप्रेस-वे पर चलना है अनसेफ, बढ़ गई लूट की वारदात

मामला इतना बढ़ा की पहले तो दोनों केे बीच में जमकर हाथापाई हुई। बाद में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों के बीच में जमकर लात-घूसे चले। इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। दोनों के बीच में मारपीट को देखते हुए मौजूद फरियादी मौके से भाग खड़े हुए। मामले की सूचना पर विजय नगर थाना इंजार्च भी मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने दोनों को शांत कराया। विजय नगर थाना इंजार्च नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विभागीय जांच की जा रही है। सीओ को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। विभागीय जांच के बाद में कार्रवाई की जाएगी। इनमें से एक दरोगा का ट्रॉसफर भी किया जा चुका है। चार दिन पहले भी एक मीटिंग के दौरान संबइस्पेक्टर एक इंस्पेक्टर से भिड़ चुका है।

यह भी पढ़ें: जानें कैसे,पुलिस को मुंबई से आया फोन कि नोएडा में बदमाश उखाड़ रहे हैं एटीएम