भवन में मिलेंगी यह सुविधाएं
राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि भवन का निर्माण 18 महीने में पूरा होगा। इसमें 280 आदमियों के रहने की व्यवस्था होगी। भवन में बेसमेंट समेत कुल 4 तल होंगे। बेंसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होगी। जिसमें करीब 100 वाहनों के खड़े होने की जगह होगी। इसके बाद भूतल पर रिशेप्शन, प्रशासनिक कमरा, किचन, डॉयनिंग हॉल, फॉयर कंट्रोल रूम डायनिंग हॉल और मेडिकल रूम होगा। पहले तल पर सेमिनार हॉल व 4 और 3 सीटर डोरमेट्री , दूसरे तल पर कैफेटेरिया, तीसरे तल पर योगा सेंटर और 2 सीटर डोर मेट्री व चौथे तल पर मेडिटेंशन पवैलियन होगा। इसके अलावा इसमें लिफ्ट की सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी।