31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान

बोले, जल्द बनेगा राम मंदिर, लेकिन शुरुआत की तारीख सार्वजनिक तौर पर बताने से किया इनकार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Nov 2018, 6:22 PM IST

dinesh sharma

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया अब तक का सबसे बड़ा बयान

गाजियाबाद. अयोध्या में राम मंदिर जल्द बनेगा, लेकिन इसकी शुरुआत कब होगी यह अभी सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया जा सकता। यह कहना है उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का। दिनेश शर्मा शुक्रवार को गाजियाबाद के राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री राधा मदनमोहन की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे । इस अवसर पर पहुंचे दिनेश शर्मा मीडिया से भी रूबरू हुए । इस मौके पर उनसे अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि भगवान श्री राम हिंदुस्तान में रहने वाले हर शख्स के दिल में बसते हैं । हर शख्स चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान, लेकिन अब सभी यह चाहते हैं कि श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण जल्द से जल्द किया जाए । सभी की भावनाओं को देखते हुए सरकार भी पूरी तरह प्रयासरत है। जल्द से जल्द श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण हो । उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण किया भी जाएगा, लेकिन कब किया जाएगा यह सार्वजनिक तौर पर नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह आम जनता ने सरकार को जिन उम्मीदों पर चुना था। सरकारी उनके उम्मीदों के मुताबिक ही काम करेगी।

डिप्टी सीएम जैसे ही गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश किया तो यूपी गेट पर ही उनके समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर पांचों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक के अलावा राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इन लोगों ने गर्मजोशी से अपने नेता का स्वागत किया। उसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला मुरादनगर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचा। जहां पर श्री राधा मदनमोहन की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही थी । वहां पहुंचकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अपने पांचों विधायक और तमाम समर्थकों के साथ श्री राधा मदनमोहन की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। उसके बाद राजनगर मैं अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने एक मीटिंग भी आयोजित की। जिसमें आने वाले चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार रहने की बात कही गई ।