गाजियाबाद. बैंक में नौकरी करने के इच्छुक बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत कई सरकारी बैंकों में विभिन्न पदों के लिए बंपर नौकरी आई है। यानी सरकारी बैंकों की मोटी सैलरी वाली सुरक्षित नौकरी का सुनहरा मौका है। खास बता ये है कि देश की कई सरकारी बेंकों ने एक साथ मैनेजर से लेकर सिक्योरिटी ऑफिसर और अप्रेंटिस तक की वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी की खास बात यह है कि आवेदन के लिए आपको दफ्सरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यानी आप बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) और फायर स्टेशन की वैकेंसी निकाली है। यहां 48 पदों के लिए 24 सितंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी संबंधि ज्यादा जानकारी जानकारी SBI की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।