1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती ने ऑनलाइन मंगाया डॉगी तो हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

युवती ने पुलिस को दी शिकायत तो हड़काया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 3:33 PM IST

DEMO PIC

युवती ने ऑनलाइन मंगाया डॉगी तो हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए होश

गाजियाबाद।शहरों में ज्यादातर लोग कुत्तों को पालना बहुत ही पसंद करते है। इसकी वजह उनके सबसे ज्यादा वफादार होना भी है, लेकिन इन दिनाें आ रही उनकी अलग अलग ब्रीड की वजह से इनके रेंट भी आसमान छू रहे है। वहीं लोग अलग ब्रीड का कुत्ता पाने के लिए दुकान ही नहीं बल्कि आॅनलाइन भी सर्च करने लगे है। दरअसल महानगर गाजियाबाद में एक एेसा ही मामला सामने आया है। जहां कुत्तों को बेहद चाहने वाली एक युवती ने उसे मगांने के लिए आॅनलाइन आॅर्डर कर दिया। यह आप को सुनने में अजीब जरूर लगेंगा। लेकिन अाॅनलाइन भी कुत्तों की खरीद फरोख्त शुरू हो गर्इ है। वहीं युवती को अपनी पसंद को कुत्ता तो नहीं मिला। वह इसकी जगह ठगी शिकार जरूर हो गर्इ।

यह भी पढ़ें-जानिए, यूपी के इस शहर में अधिकारियों को क्यों सता रहा सीएम योगी आदित्यनाथ का डर

डाॅगी मंगाने लिए दिया था आॅनलाइन आॅर्डर

महानगर गाजियाबाद के मुरादनगर में उमेश कुमार की बेटी कुत्तों से बेहद प्यार करती है। इसी के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर आॅनलाइन साइट पर पठानकोट में एक डाॅगी आॅर्डर किया था। डाॅगी के बदले उन्होंने एडवांस में पांच हजार रुपये भी ट्रांसफर किए थे। आरोप है कि इसके बाद जब उनके पास डाॅगी नहीं पहुंचा। तो उन्होंने पठानकोट में काॅल कर संपर्क किया। इस पर शख्स ने कहा कि ट्रेन बुक न होने की वजह से उसका डाॅगी नहीं पहुंच सका है।

यह भी पढ़ें-बाजार में ये काम करा था प्रेमी युगल, अचानक आ गर्इ पुुलिस आैर...

पार्सल से डाॅगी भेजने की बात कह फिर ठगे रुपये

पीड़िता का आरोप है कि शख्स ने उसे कहा कि अब वह उसे पार्सल से डाॅग भेजेंगा। लेकिन इसमें तीन हजार रुपये का खर्च आएंगा। यह रुपये उन्हें एडवांस देने पड़ेंगे।इस पर पीड़िता ने आरोपी शख्स को दोबारा से तीन हजार रुपये दे दिये। आरोप है कि इसके बाद से आरोपी अपना मोबाइल बंद कर लिया। खुद के ठगी जाने का एहसास होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि यहां पुलिस ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवार्इ करने की जगह यह कहते हुए मजाक उड़ाया कि आॅनलाइन डाॅगी मगांते समय हम से पूछा था। हालांकि मामले में कोतवाली प्रभारी ने मामले में जांच करने का अाश्वासन दिया है।