6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काैशांबी मैट्रो स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई

कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर की आत्महत्या का प्रयास। गंभीर हालत में सुरक्षाकर्मियों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती

2 min read
Google source verification
Metro train

Metro train

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर रविवार की देर शाम अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अचानक ही यात्रियों की भीड़ से निकलकर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन ( Metro train )
के आगे छलांग लगा दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गंभीर हालत में युवक को यशोदा अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के पास से एक मेट्रो कार्ड मिला है जिसके बाद युवक की पहचान 25 वर्षीय अर्जुन त्यागी निवासी सरधना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: यूपी गेट पर गुस्साए किसानों ने निकाली प्रधानमंत्री के पुतले की शवयात्रा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो की यात्रा करने वाले तमाम यात्री अपनी लाइन में खड़े हुए थे। वह युवक भी उन्हीं यात्रियों के बीच में मौजूद था जैसे ही मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो लाइन से निकलकर युवक ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। इससे पहले कि लोग उसे राेक पाते उसने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इसकी जानकारी जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को मिली तो घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें: 1 जनवरी से बदल जाएंगे ये 10 नियम, जानिये आपकी जिंदगी पर क्या होगा असर

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना कौशांबी के थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के आगे छलांग लगा दी है, जिसे गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को घायल युवक के पास से एक मेट्रो कार्ड बरामद हुआ है। जिससे पता चला है कि मेट्रो के आगे छलांग लगाने वाला युवक 25 वर्षीय अनुज त्यागी निवासी सरधना है। युवक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है और फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने खुद ही आत्महत्या करने का प्रयास किया है। आखिर युवक ने ऐसा क्याें किया इसके लिए परिवार के लाेगाें से बात की जा रही है।