30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को मिला बड़ा सम्मान, वजह जानेंगे तो कहेंगे वाह

Ghazipur DM Aryaka Akhouri big honor गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को सम्मान मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास शहरी अवार्ड.2021 के तहत यह पुरस्कार गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को दिया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 22 Oct 2022, 2:42 PM IST

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को मिला बड़ा सम्मान, वजह जानेंगे तो कहेंगे वाह

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को मिला बड़ा सम्मान, वजह जानेंगे तो कहेंगे वाह

गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को सम्मान मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास शहरी अवार्ड.2021 के तहत यह पुरस्कार गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को दिया गया। भदोही नगर पालिका परिषद यूपी में सर्वश्रेष्ठ और देश में दूसरा स्थान के लिए चुनी गई। जिस समय के लिए भदोही नगर पालिका परिषद को सम्मानित किया गया है उस वक्त आर्यका अखौरी ही भदोही की डीएम थी। उनके कार्यकाल में हुए कार्य की वजह से भदोही नगर पालिका परिषद ने देश में दूयरा स्थान प्राप्त किया है। गुजरात के राजकोर्ट में इण्डियन अरबन हाऊसिंग कान्क्लेव 2022 का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर के बीच हुआ। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अवार्ड .2021 के लिए उत्तर प्रदेश को विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड दिए गए। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस कार्यक्रम में गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी को भदोही में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया।

गाजीपुर में भी कराना है इस तरह के कार्य - जिलाधिकारी गाजीपुर

जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी ने इस बाबत बताया कि, आवास एवम शहरी नियोजन भारत सरकार का मंत्रालय है। इस मंत्रालय ने वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन के लिए सर्वश्रेष्ठ नगर निगम, नगरपालिकाएं और नगर पंचायत को चयनित करना था। जिसमे भदोही जनपद को नगरपालिका वर्ग में देश में दूसरा स्थान मिला है। 2021 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का जो लक्ष्य था उस लक्ष्य से ज्यादा और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने को लेकर ये अवार्ड मिला है। डीएम आर्यका अखौरी ने कहाकि, इस तरह के कार्य गाजीपुर में भी कराना है।

यह भी पढ़े - PMAY Urban : पीएम आवास योजना अर्बन में यूपी देश में नम्बर वन, जनता और अफसरों के चेहरे खुशी से खिले

भदोही नगर पालिका को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

प्रदेश में जनपद स्तर पर दिये जाने वाले अवार्ड के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निगम आगरा को प्रथम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पालिका परिषद भदोही को द्वितीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायत किरौली, आगरा को द्वितीय पुरस्कार व सर्वश्रेष्ठ नगर स्तरीय तकनीकी सेल आगरा एवं भदोही को पुरस्कृत किया गया। नगर पालिकाओं में भदोही नगर पालिका को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया। जिसका अवार्ड भदोही की पूर्व डीएम आर्यका अखौरी को केंद्रीय मंत्री ने प्रदान किया।

यह भी पढ़े - यूपी बोर्ड 2022 की 12वीं कक्षा की नई टॉपर, जानें कैसा बदल गया रिजल्ट

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश