
mukhtar Ansari
माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी 3 दिनों से बीमार चल रहा था। 28 मार्च को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद से एक ऑडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है यह ऑडियो मुख्तार अंसारी का है। हलांकि, पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस ऑडियो से यह बात सामने आ रही है कि मुख्तार का स्वास्थ काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था।
वायरल ऑडियो में कॉल करके कहा कि वो 16 मार्च से रोजा नहीं रख पा रहा है। आडियो में यह सुनाई दे रहा है कि बहुत अधिक परेशानी हो रही है। हम बैठ नहीं पा रहे हैं। बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं। मुख्तार की बात सुनकर बेटे उमर अंसारी ने कहा कि मैने आपको वीडियो में दखा है, आप बहुत ही ज्यादा कमजोर नजर आ रहे हैं।
ऑडियो में मुख्तार अपनी खराब हालत के बारे में बता रहा है। बेटा उमर बोलता है कि आप हिम्मत बनाए रखिए पापा। आपसे ज्यादा हिम्मत किसी के पास नहीं है। कुछ भी करके रोज बात कर लिया करिए। रमजान का पाक महीना है। इंशाअल्लाह हम लोग जल्द ही हज करेंगे। हम जल्द ही आपके लिए खजूर और जमजम लेकर आएंगे।
Updated on:
29 Mar 2024 05:09 pm
Published on:
29 Mar 2024 05:09 pm
