2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंडा में कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चार वनटांगिया गांव को देगें ये तोहफा

गोंडा कार्यक्रम में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही निर्माण की बातें

less than 1 minute read
Google source verification
yogi adityanath

गोंडा में कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चार वनटांगिया गांव को देगें ये तोहफा

गोंडा. शनिवार को गोंडा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनकापुर तहसील के वन टांगिया गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने सर्वाधिक शासन किया लेकिन गरीबों पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। इस कमी को दूर करेगी केंद्र और प्रदेश की सरकार। गरीबों के हित में काम कर केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्गों का विकास करने की तत्पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में श्रम विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही भगवान घनश्याम की जन्मभूमि छपिया को एयर कनेक्टिविटी वाया फैजाबाद जोड़ने की दिशा में काम जारी होने की जानकारी दी।

कहीं ये सारी बातें भी

छपिया को एयर कनेक्टिविटी वाया फैजाबाद का तोहफा देने की बात करने के बाद उन्होंने चार नदीयों को मनरेगा योजना से संरक्षित किए जाने की बात कही। कई सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की गई। आश्रम पद्धति स्कूल निर्माण की घोषणा भी की और टेढ़ी नदी पर पुल बनाए जाने की बात भी कही।

मूलभूत सुविधाओं का लाभ

गांव के लोगों को आवास पेंशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तोहफा देने की बात भी कही। कार्यक्रम के बाद गांव के निवासी राजाराम के घर उन्होंने भोजन भी किया।

मोदी रूपी सूर्य के बिना अधूरा है ये सितारा

सबसे अहम बात तो योगी जी ने तब कही जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वे स्टार प्रचारक हैं, तो उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारक जरूर हैं लेकिन मोदी रूपी सूर्य के बिना यह सितारा चमक भी नहीं सकता।