
सांकेतिक फोटो
हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहे बेटे के पिता के पास व्हाट्सएप के जरिए एक कॉल आई। फिर मैसेज के जरिए सूचना मिली। सूचना पढ़ते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह अपने बेटे को बचाने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारे बेटे के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिख गया है। जब तक सच सामने आता उससे पहले पिता ने संबंधित को लाखों रुपए खाते से ट्रांसफर कर दिए।
बीटेक की पढ़ाई कर रहे बेटे के बाप को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए सूचना दी गई कि उसके बेटे के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। जिससे पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता फोन करने वाले शख्स के सामने बचाव के लिए गिड़गिड़ाने लगा। तब फोन करने वाले शख्स ने आश्वासन देते हुए रुपए खर्च करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित पिता ने बेटे के बचाव में अलग अलग किस्तों में लगभग पांच लाख रुपया ट्रांसफर कर दिया। लेकिन जब उसकी अपने लड़के से बात हुई। तब उसे फिर एक और झटका लगा। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।
पिता को फोन कर ठग लिए करीब 5 लाख
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले अंतर्गत रुदौली थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश के शिकायती पत्र पर रुदौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने कहा है कि 17 फरवरी को उसके व्हाट्सएप नंबर पर फोन आया कि उसका लड़का तीन लड़कों के साथ 376 का आरोपी बना है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि लड़के को बचाना चाहते हो तो रुपए भेजो। तब आपके लड़के को छोड़ दूंगा। आपका लड़का मेरे पास है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसका लड़का हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। अज्ञात व्यक्त ने डरा धमका कर अलग-अलग किस्तों में गूगल पे व बैंक के खाते में धोखाधड़ी करके कुल चार लाख नब्बे हजार रूपए हड़प लिया। रुपए भेजने के बाद पीड़ित पिता ने हैदराबाद में पढ़ रहे लड़के से दूरभाष पर बात किया तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। बीटेक की पढ़ाई कर रहे लड़के ने बताया कि वह कॉलेज में है। सब ठीक-ठाक है। इसके बाद पीड़ित पिता भाग कर बैंक पहुंचा। बैंक मैनेजर से रुपए रोकने की गुहार लगाई। जिस पर बैंक मैनेजर ने तत्काल दो खाता पर ढाई लाख रुपए पर रोक लगा दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। मामले में रुदौली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
Published on:
20 Feb 2024, 4:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.