14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gonda Accident: गोंडा में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत एक घायल

Gonda News: अयोध्या से लौटकर अपने घर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए वही घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

2 min read
Google source verification

मृतक की फाइल फोटो अस्पताल में भर्ती घायल

Gonda Accident: अयोध्या से लौटकर घर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर मनकापुर दतौली मार्ग बनकसिया गांव के पास पेड़ से टकरा गई। यह हादसा सोमवार की रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ। उससे थोड़ी दूर पर एक पेट्रोल पंप है। तेज आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के आसपास रह रहे लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने शुभम गुप्ता 24 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल रवि पटवा का इलाज चल रहा है।

Gonda Accident: गोंडा जिले के धानेपुर कस्बा के रहने वाले शुभम गुप्ता 24 वर्ष पुत्र अरविंद गुप्ता तथा रवि पटवा 33 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश पटवा सोमवार को किसी काम से अयोध्या गए थे। वहां से वापस लौटते समय मनकापुर दतौली मार्ग पर बनकसिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में शुभम गुप्ता 24 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने शुभम गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि पटवा का प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:Gonda News: यूपी के इन चार जिलों के गौशालाओं की 18 बिंदुओं पर होगी जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

प्रभारी निरीक्षक बोले- शव पीएम के लिए भेजा गया

मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर शुभम गुप्ता को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य का इलाज के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।