22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Gonda / Gonda: डीएम का कड़ा एक्शन, खराब रैंकिंग वाले विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Gonda: डीएम का कड़ा एक्शन, खराब रैंकिंग वाले विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Gonda News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर चल रही विकास कार्यों के योजनाओं की रैंकिंग में डीएम ने समीक्षा किया। खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लेते हुए डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। जिससे कई विभागों में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 19 May 2025, 10:42 PM IST

Gonda News

डीएम गोंडा

Gonda News: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर चल रही योजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने कड़ा एक्शन लिया है। खराब रैंकिंग वाले विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कुछ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जिससे कई विभागों में हड़कंप मच गया है। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि डैशबोर्ड पर चल रही योजनाओं में लापरवाही पाए जाने पर अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Gonda News: सोमवार को डीएम नेहा शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रही विकास कार्यक्रमों के योजनाओं के रैंकिंग की समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एनआरएलएम विभाग, जल निगम विभाग, फैमिली आईडी, पंचायत विभाग, विद्युत विभाग, पर्यटन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रोवेशन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

रैंकिंग में सुधार लायें,अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रहे एनआरएलएम विभाग, पंचायती राज विभाग, जलजीवन मिशन, पीडब्ल्यूडी विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। कि कार्यों का शतप्रतिशत कार्य करते हुए फीडिंग कराकर रैंकिंग में सुधार लायें। अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अधिकारी अपने विभाग की डैशबोर्ड पर चल रही योजनाओं की निरंतर करते रहे समीक्षा

समीक्षा के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी लोग अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें। ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए।इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा है कि निरंतर सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें। अपने विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें। कहा कि संबंधित विभाग सीएम डैशबोर्ड को गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग छोटी से छोटी कमियों पर ध्यान देते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं।

यह भी पढ़ें:ODOP Yojana: सरकार की इस योजना के लिए 25 मई तक करें आवेदन, प्रशिक्षण के साथ मिलेगी ये सुबिधायें, जाने पूरा डिटेल

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, डीपीआरओ लालजी दूबे, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सिंचाई विभाग सभी संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।