22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: गोंडा में युवती ने छत से लगाई छलांग, महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़ हैरान रह गए अन्य पुलिसकर्मी

Gonda News: डीएम के आदेश पर परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने गई। पुलिस और राजस्व की टीम से विवाद हो गया। इस दौरान एक युवती ने छत से छलांग लगा दी। एक महिला पुलिसकर्मी को जोर से एक थप्पड़ जड़ दिया। यह नजारा देखकर अन्य पुलिसकर्मी हैरान रह गए। मौके पर अफारा- तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 18 Nov 2024, 9:44 AM IST

Gonda News

छत से कूद गई युवती

Gonda News: गोंडा जिले के परसपुर थाना के गांवतेलहा (रज्जा चौहान पुरवा) में परिक्रमा मार्ग पर रघुराज सिंह ने अतिक्रमण किया था। डीएम के आदेश पर पुलिस और राजस्व की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। आरोप है कि रघुराज सिंह की दो बेटियां एकता और साधना छत पर चढ़कर ईट- पत्थर चलाने लगी। जब एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो एकता ने महिला पुलिसकर्मी को एक थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में राजस्व लेखपाल की तहरीर पर एकता और साधना के खिलाफ सरकारी काम में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। छत से कूदने के बाद घायल एकता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gonda News: गोंडा जिले के परसपुर थाना के गांव तेलहा (रज्जा चौहान पुरवा) में परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर दो लड़कियों साधना और एकता सिंह ने छत पर खड़े होकर आरोप है कि गाली गलौज देते हुए ईंट पत्थर चलाकर सरकारी कर्मचारियों को मारने लगी। कास्टेबिल मंगला सिंह यादव महिला आरक्षियो के साथ ईट पत्थर चलाने से मना करने पर एकता सिंह ने महिला पुलिस कर्मी को एक थप्पड़ जड़ दिया। बेटियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर मेरी ट्राली रास्ते से हटा दिया तो मैं छत से कूद जाऊंगी। पुलिस कर्मियों ने एकता और साधना सिंह को बहुत समझाया। लेकिन वह नहीं मानी छत से कूद गई। घायल युवती को महिला आरक्षी की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि उसकी बहन साधना सिंह पीछे के रास्ते से भाग गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बारे में जिले के बड़े अधिकारियों को अवगत कराया गया। उसके बाद राजस्व लेखपाल अवधेश चौबे की तहरीर पर पुलिस ने एकता और साधना के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने और बाधा पहचाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:Balrampur News: बलरामपुर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, सीतापुर के एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

प्रभारी निरीक्षक बोले- लेखपाल की तहरीर पर केस दर्ज

परसपुर थाने की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर दो यूवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हालांकि उनका कहना है कि इस मामले में 14 तारीख को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।