
प्रेस वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक पीछे खड़े गिरफ्तार आरोपी युवक
Gonda News: निमंत्रण खाकर अपने साथियों के साथ पैदल वापस जा रहे। एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने लोहे की राड़ से सिर पर कड़ा प्रहार किया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात और कुछ नामजद हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Gonda News: गोंडा जिले के तरबगंज थाना के गांव रेतादल के रहने वाले सत्यम उर्फ मुसऊ अपने गांव के अन्य लोगों के साथ कुर्मी पुरवा में निमंत्रण खाने गया था। वापस लौटते समय मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। निमंत्रण खाने साथ में गए उसके चचेरे भाई अनिल कुमार ने इसकी सूचना तरबगंज थाने पर दी। मृतक का पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई नगर कोतवाली पुलिस ने कराई है। इस सूचना पर तरबगंज पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करने के लिए क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में एसओजी सर्विलांस सहित चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने आज घटना का खुलासा करते हुए प्रकाश में आये अमन पांडे और दीपक पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम राधे श्याम राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम नाम के एक लड़के के सिर पर लोहे की राड़ से हमला किया गया था। जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर गया। जिसमें कुछ लोगों को नामजद किया गया। इस घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी सर्विस लांस और क्षेत्राधिकारी सहित चार टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि चार लड़कों के साथ निमंत्रण खा कर सत्यम अपने घर जा रहे थे। जब यह तरबगंज बाजार में पहुंचे। तो वहां पर दीपक और अमन नाम के दो लड़के शराब पीकर निकल रहे थे। जैसे उन्होंने अपनी बाइक उठाई। वह गिर पड़े। इस पर सत्यम ने जोर से हंस दिया। यह बात उन लोगों को बुरी लग गई। उसके बाद वह लोग कबाड़ी की दुकान पर गए। वहां से लोहे का पाइप लिया। दीपक मोटरसाइकिल चला रहा था। लोहे की राड़ से अमन ने सत्यम के सिर पर जोरदार प्रहार किया। जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उपनिरीक्षक कामेश्वर राय, उप निरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल इमरान अली, पंकज यादव, प्रदीप मौर्या, अंकित राय गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे।
Updated on:
03 Apr 2025 08:47 pm
Published on:
03 Apr 2025 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
