22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौ साल के लड़के के साथ दिनभर करता रहा ये गंदा काम, जब वो हो गया बेहोश…

पत्रिका की खबर पर संज्ञान लेते हुए आरोपी अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी तलाश में जुटी है

2 min read
Google source verification
unnatural misconduct with minor boy

गोण्डा. कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में एक नौ वर्षीय बालक के साथ आप्राकृतिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में बालक की मां ने स्थानीय पुलिस को लिखित रूप से तहरीर भी दी है, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला-हवाली कर रही है। मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। कोतवाल देहात सुनील कुमार राय का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली देहात क्षेत्र के भकुरहा जमदरा निवासिनी एक महिला ने खोरहंसा चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि चार नवम्बर को दोपहर करीब 12 बजे जमदरा के ही मिर्जाजोत गांव निवासी कुली यादव पुत्र तीरथ यादव ने उसके 9 वर्षीय बेटे किशन के साथ जबरन आप्राकृतिक दुराचार किया, जिसमें वह बेहोश हो गया। होश आने पर बालक ने अपनी मां को सारी बात बताई। इस पर वह खोरहंसा पुलिस चौकी पर गयी और इस आशय की तहरीर देते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

कोतवाल बोले- उन्हें घटना की जानकारी नहीं
इस सम्बंध में कोतवाल देहात सुनील कुमार राय का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पता किया जा रहा है। यदि घटना हुई है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में थम नहीं रहे हैं अपराध
पिछले कुछ समय से जिले में दुराचार की घटनाओं में बाढ़ सी आ गयी है। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब पुलिस एफआईआर दर्ज करने में ना-नुकुर करती है। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। पिछले दिनों ही तरबगंज थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आय़ा था। जब नाबालिग के साथ रेप के मामले को पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ था।

खबर का असर
पत्रिका पर खबर चलने के बाद आरोपी कुलदीप उर्फ कुली यादव पुत्र तीरथ यादव के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 597/17 धारा 377 भादवि, 3(2)5 एससी एसटी एक्ट व 3/4 पास्को एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।