6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: अगले 48 घंटे में मौसम का यू टर्न, इन जिलों में आंधी- तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, फसलों को हो सकता नुकसान

UP Rains: मौसम विभाग (IMD) ने 40 डिग्री तापमान के बीच अगले 48 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव होने के आसार हैं। इस दौरान आंधी तूफान के साथ बारिश तथा कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। जिससे कुछ फसलों को नुकसान हो सकता है।

2 min read
Google source verification
UP Rains

आंधी तूफान के साथ बारिश की सांकेतिक फोटो

UP Rains Alert: बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग (IMD) एक बार फिर से मौसम के यू टर्न लेने की संभावना जताई है। फिलहाल अभी दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। दिन का तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। एक तगड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के बाद पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

UP Rains Alert: मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी में मौसम के दो रंग देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी यूपी में जहां हीट बेब चलने की चेतावनी जारी की गई। जबकि पूर्वी यूपी के जिलों में 6 और 7 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि 8 और 9 अप्रैल को पूर्वी यूपी में आंधी- तूफान के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। हालांकि बारिश के बाद भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बहुत गिरावट होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी यूपी की बात करें तो मौसम विभाग ने 7, 8, और 9 अप्रैल तक हीट वेव चलने के लिए अलर्ट जारी किया है।

यूपी के किस जिले में कितना रहा तापमान

यूपी में तापमान की बात करें तो यूपी का हमीरपुर और कानपुर सबसे गर्म शहर रहा शनिवार को यहां पर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस जब की न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।

UP 6,7, 8, 9 April ka mausam: पूर्वी यूपी के इन जिलों में 8 और 9 अप्रैल को आंधी- तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

अयोध्या, गोंडा,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, में 8 और 9 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग