3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोपालगंज:रसोई गैस सिलेंडर फटने से 15 लोग घायल,चार की हालत नाजुक

गोपालगंज में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोपालगंज

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 May 2018, 5:29 PM IST

file photo patrika

file photo patrika

(गोपालगंज/बिहार): गोपालगंज में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के 5 सदस्यों सहित 15 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानिय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 4 घायलोें की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग

गैस सिलेंडर फटने से 15 लोगों की जान पर बन आई। यह घटना रविवार सुबह की है। मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज के हरखौली गांव में यह हादसा हुआ। गांव के रहने वाले इन्देश राम के घर पर सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे उसमे आग लग गई। आग को बुझाने के लिए परिवारजनों ने प्रयास किए जिससे वह लोग झुलस गए।

पडोसी भी हुए हादसे का शिकार

आग को बढ़ता देख आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए वहां आए। सभी मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। उसी वक्त सिलेंडर फट गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में परिवार के पांच सदस्यों समेत 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए।

चार लोगों की हालत गंभीर

इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए तुरंत हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल से गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सदर अस्पताल में भर्ती घायलों में से 4 लोगों की हालत नाजुक थी जिसे देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रैफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े: स्वास्थ्य देखभाल मामले में चीन और बांग्लादेश से भी पिछड़ा भारत, पहुंचा 145वें स्थान पर

यह भी पढ़े:VIDEO: रात को रेलवे ट्रैक पर आया हाथी, ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत