19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Gopalganj / नौकरी जाने की खुन्नस मे रिमांड होम में हाउस फादर ने कराई थी दो की हत्या

नौकरी जाने की खुन्नस मे रिमांड होम में हाउस फादर ने कराई थी दो की हत्या

सभी सच्चाई जान रह गए हक्के बक्के...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोपालगंज

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 22 Sep 2018, 5:06 PM IST

shelter home purnia

shelter home purnia

(पटना): पुलिस ने पूर्णिया बाल गृह के फादर और बाल कैदी के दोहरे मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने बाल गृह के फादर व कैदी की हत्या करवाने वाले के बारे में बडा खुलासा किया है। इस हत्याकांड का साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि इस बालगृह का पूर्व फादर था। पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल भागने में सफल रहे है। ऐसे में पुलिस नेपाल पुलिस से संपर्क स्थापित करने में जुटी है।

सभी सच्चाई जान रह गए हक्के बक्के

पूर्णिया के बाल गृह में पूर्व हाउस फादर ने ही एक कैदी तथा नये हाउस फादर की हत्या कराई। घटना के 48 घंटों में ही एसपी विशाल शर्मा ने इसका खुलासा कर दिया है। एसपी ने मीडिया के सामने जांच की कहानी खोली तो सभी हक्का बक्का रह गये। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल कैदी रिमांड होम के पास खड़ी बोलेरो से नेपाल भाग निकले हैं। नेपाल पुलिस की मदद लेकर इन्हें जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

इस वजह से पूर्व हाउस फादर ने करवाई दोनों की हत्या

एसपी ने बताया कि मारे गये एक कैदी विशाल ने पूर्णिया के जज से हाउस फादर अमर कुमार की करतूतों की शिकायत की थी। इसके बाद हाउस फादर की नौकरी चली गयी और बिजेंद्र को नया हाउस फादर बना दिया गया। इसी के खुन्नस में उसने हाउस फादर बिजेंद्र और कैदी विशाल की हत्या की योजना बनाई। उसने हत्या के लिए पांच कैदियों को 25 लाख देने का प्रलोभन देकर हथियार और भागने के लिए वाहन उपलब्ध कराए। एसपी ने बताया कि डबल मर्डर करके हत्यारे कैदी नेपाल भागने में सफल रहे लेकिन अब उन्हें फौरन पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढे: जम्मू-कश्मीरः पुलवामा-शोपियां में SPO के हत्यारे आतंकियों की तलाश शुरू, 700 जवानों ने संभाला मोर्चा