
मंगलवार की शाम गोरखपुर में बाघागाड़ा के पास के एक लग्जरी स्लीपर बस अचानक धू-धू कर जलने लगी। यह बस नागालैंड से रजिस्टर्ड थी। संयोग ठीक था कि इस दौरान बस में कोई सवारी नहीं थी, न ही कोई स्टाफ था। फिलहाल बस में लगी आग को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी गर्म हैं।
मंगलवार की शाम 6 बजे गीडा थाना के बाघागाड़ा में एक ढाबे के सामने खड़ी नागालैंड के नंबर प्लेट लगी प्राइवेट बस में भीषण आग लग गई। बस को जलता देख चौराहे पर भगदड़ मच गई।सूचना पाकर नौसढ़ चौकी इंचार्ज और एनएचआई के लोग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाए। संयोग ठीक रहा कि आग लगने से कोई जन हानि नहीं हो सकी।
लक्जरी बस में अचानक आग लगने से गोरखपुर से वाराणसी मार्ग पर अफरा तफरी मच गई। बनारस जाने वाली एक लेन पर जाम लग गया। आगजनी की सूचना पाकर मौके पर नौसढ़ चौकी इंचार्ज शुभम श्रीवास्तव मय फोर्स पहुंचकर जाम को खाली कराए। तब तक फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की कुल तीन गाड़िया मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाई।
नौसढ़ चौकी इंचार्ज शुभम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बाघागाड़ा में एक ढाबे के सामने लक्ष्मी हालीडेज नाम की एक बस नंबर NL 02 B 6000 मंगलवार की सुबह दिल्ली से सवारी लेकर गोरखपुर आई थी। जो सवारी उतारकर बाघागाड़ा में एक ढाबे के सामने खड़ी थी। शाम को 6 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से बस में भीषण आग गई।
Updated on:
08 Jan 2025 09:08 am
Published on:
08 Jan 2025 09:08 am
